Bihar Politics: सीएम नीतीश ने MLC पद छोड़ा, त्याग पत्र लेकर संजय गांधी पहुंचे विधान परिषद, सीएम पद से इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी का बयान

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका त्याग पत्र लेकर संजय गांधी विधान परिषद पहुंच गए हैं। वहीं सीएम पद की इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी ने बयान दिया है

सीएम नीतीश ने दिया इस्तीफा - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका त्यागपत्र विधिवत रूप से विधान परिषद के सभापति को सौंपा जाएगा। सीएम नीतीश के त्याग पत्र को लेकर जदयू नेता संजय गांधी, संजय श्रॉफ और मंत्री विजय चौधरी विधान परिषद पहुंचे हैं। इस दौरान विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। 

सभापति को सौंपेंगे इस्तीफा 

बताया जा रहा है कि पहले सभापति के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। सभापति के पहुंचने के बाद पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा। नीतीश कुमार के इस इस्तीफे के साथ ही संवैधानिक औपचारिकता पूरी हो गई है, क्योंकि वे हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नियमों के अनुसार, किसी एक सदन की सदस्यता छोड़ना अनिवार्य होता है।

सीएम पद से इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी का बयान 

राजनीतिक गलियारों में खबर चल रही है कि सीएम नीतीश आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में जब विजय चौधरी से सवाल किया गया कि सीएम नीतीश आज इस्तीफा देंगे तो उन्होंने कहा कि, जरुरी देंगे। उन्होंने कहा कि, जो भी संवैधानिक अनिवार्यता होगी वही मुख्यमंत्री ने सब दिन की है और आगे भी करेंगे। सीएम नीतीश कब तक सीएम बने रहेंगे उसको लेकर विजय चौधरी ने कहा कि यह तो नियम की बात है कानून में जो होगा वैसे ही होगा। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट