Bihar Vidhansabha Session : सदन में सीएम सम्राट चौधरी ने विश्वास मत के लिए पेश किया प्रस्ताव, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Bihar Vidhansabha Session : बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर कई बड़े सवाल उठाए। उन्होंने सीएम सम्राट पर जोरदार हमला बोला।

तेजस्वी का हमला - फोटो : social media

Bihar Vidhansabha Session :  बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट सरकार की ओर से विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर रहे हैं, जिस पर चर्चा के बाद मतदान होगा। सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष के सामने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव दिया है। वहीं सरकार के प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बात रख रहे हैं। तेजस्वी यादव अपनी बात रख रहे हैं। 

तेजस्वी का हमला 

तेजस्वी यादव ने विश्वास मत पर अपनी बात रखते हुए 5 बड़ी बातें कही और सरकार पर तीखे आरोप भी लगाए। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार पर करीब 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और सरकार के पास पेंशन तक देने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि जब खजाना खाली है तो विकास कार्य कैसे होंगे और सरकार का विजन क्या है।

 2025-30 फिर से नीतीश का नारा झूठा

उन्होंने कहा कि अगर पहले ही तय था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, तो इस सत्र की जरूरत नहीं पड़ती। “2025 से 30 फिर से Nitish Kumar” का नारा भ्रामक साबित हुआ है।

5 साल में 5 सरकार, स्थिरता कहां?

तेजस्वी ने कहा कि विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी होती है, लेकिन बिहार में 5 साल में 5 सरकारें बन चुकी हैं। उन्होंने इसे “अजूबा” स्थिति बताते हुए एनडीए पर सवाल खड़े किए।

CM को “पगड़ी संभालने” की सलाह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अपनी “पगड़ी संभालकर रखें”, क्योंकि पार्टी के अंदर ही नेतृत्व को लेकर असंतोष है।

सरकार में एक भी ओरिजिनल BJP नहीं

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार में कोई “ओरिजिनल बीजेपी” नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कई नेता अलग-अलग पार्टियों से आए हैं, जिससे मूल कार्यकर्ताओं में असंतोष है। विश्वास मत पर जारी बहस के बीच तेजस्वी यादव के इन आरोपों ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है, जबकि सत्ता पक्ष इन दावों को खारिज कर रहा है।