सीएम सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहर नाथ मंदिर में की सपरिवार की पूजा, मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार तीसरे दिन गए धर्म स्थल

Baba Harihar Nath temple- फोटो : news4nation

Samrat Chaudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सपरिवार बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में रहे और विशेष पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद 16 अप्रैल को उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था।


अब बाबा हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन के साथ उनका यह धार्मिक क्रम जारी है। राजनीतिक गलियारों में इसे उनकी आस्था और परंपरा से जुड़ाव के साथ-साथ नए कार्यकाल की शुभ शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। वही सारण पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

मुख्यमंत्री के इस लगातार धार्मिक दौरों को लेकर समर्थक इसे सकारात्मक संदेश मान रहे हैं, वहीं विपक्ष भी इस पर अपनी नजर बनाए हुए है।


रिशव की रिपोर्ट