Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद सीएम आवास पहुंचे सीएम सम्राट, नीतीश कुमार और ललन सिंह से की मुलाकात
Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद सीएम सम्राट मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की।
Bihar Politics: बिहार की नई सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। बीते दिन विधानसभा के विशेष सत्र में सम्राट चौधरी ने विश्वास मत का प्रस्ताव दिया जिसके बाद ध्वनि मत से बहुमत साबित किया। वहीं फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद आज सुबह सुबह सीएम सम्राट सीएम आवास पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की। फिलहाल नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग में रह रहे हैं।
सदन में सम्राट का 26 मिनट का भाषण
बीते दिन सीएम सम्राट ने विधानसभा में 26 मिनट का भाषण दिया। भाषण में उन्होंने सरकार के विकास का रोडमैप पेश किया। साथ ही तेजस्वी यादव के द्वारा लगाए गए एक एक आरोपों का भी जबरदस्त पलटवार किया। तेजस्वी ने विश्वास मत के लिए चर्चा के दौरान सीएम सम्राट पर हमला बोला था। तेजस्वी ने सम्राट को इलेक्टेड सीएम और लालू यादव के पाठशाला से निकले हुए नेता बताते हुए सलाह दी थी कि वो अपनी पगड़ी बचा कर रखें, क्योंकि उनकी पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर है।
वहीं जब सम्राट चौधरी ने बोलना शुरु किया तो उन्होंने तेजस्वी के साथ साथ लालू यादव पर भी हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव भी युवा सीएम बने थे पर बिहार को लूटने में लग गए। यदि उन्होंने हमारे परिवार पर अत्याचार नहीं किया होता, तो आज मैं सीएम नहीं बनता। बाद में उन्होंने इसके लिए सार्वजनिक माफी भी मांगी थी। साथ ही उन्होंने तेजस्वी के संदेश दिया कि व्यक्तिगत हमला ना करें नहीं तो व्यक्तिगत हमला सुनना भी पड़ेगा।
बता दें कि, आज सीएम सम्राट सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम जाएंगे। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह उनका पहला सीतामढ़ी दौरा है। जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। सम्राट चौधरी यहाँ जानकी नवमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और राजकीय जानकी नवमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण भी करेंगे।