GOAL Intitute : स्थापना दिवस पर GOAL की बड़ी छलांग, CMD बिपिन कुमार सिंह ने 'GOAL Group' का किया औपचारिक अनावरण, 7 प्रमुख क्षेत्रों में होगा विस्तार
GOAL Intitute : मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली देश की प्रतिष्ठित संस्था GOAL ने अपने Foundation Day 2026 के अवसर पर एक नए युग की शुरुआत की है।
PATNA : शिक्षा के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों से विद्यार्थियों के सपनों को सफलता में बदलने वाली प्रतिष्ठित संस्था GOAL ने अपने Foundation Day के अवसर पर भविष्य की एक महत्वाकांक्षी और बहुआयामी यात्रा का शुभारंभ किया। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण तब आया, जब GOAL के Chairman & Managing Director बिपिन कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से “GOAL Group” का अनावरण करते हुए संस्था के विस्तार की नई रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर GOAL की 29 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, शिक्षकों के योगदान और भविष्य के विज़न को रेखांकित किया गया। समारोह में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि GOAL अब केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली संस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा, स्कूलिंग, आवासीय शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग, स्वास्थ्य सेवा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में एक संगठित समूह के रूप में अपनी भूमिका का विस्तार करेगा।
GOAL Group — एक ब्रांड, अनेक आयाम
CMD बिपिन कुमार सिंह ने GOAL Group के अंतर्गत विकसित होने वाले विभिन्न वर्टिकल्स की घोषणा की। इनमें प्रमुख रूप से GOAL Institute — मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी और परिणाम की परंपरा को नई ऊंचाई देने के लिए है। GOAL School — आधुनिक शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, तकनीक और भविष्य-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए है। GOAL Education Village — शिक्षा, आवास, अनुशासन, मेंटरिंग और शैक्षणिक वातावरण को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने वाली आवासीय शिक्षा व्यवस्था है। GOAL Skills Centre — युवाओं को रोजगारोन्मुख, तकनीकी, डिजिटल एवं आधुनिक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल है। GOAL Digital Broadcasting — शिक्षा, ज्ञान, करियर मार्गदर्शन, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सूचनाओं को डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर तक पहुंचाने का मंच है। GOAL Healthcare — गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रस्तावित पहल है। GOAL Infra — शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों के लिए आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य-केंद्रित आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में कार्य करने वाला नया वर्टिकल है। GOAL Group का यह विस्तार संस्था की उस दीर्घकालिक सोच को दर्शाता है, जिसमें “Education to Empowerment” की अवधारणा के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
“29 वर्षों की सफलता अब एक बड़े सामाजिक और राष्ट्रीय विज़न में परिवर्तित होगी” — बिपिन कुमार सिंह
GOAL के Chairman & Managing Director बिपिन कुमार सिंह ने कहा, “GOAL की शुरुआत एक शैक्षणिक संकल्प के साथ हुई थी। इन 29 वर्षों में हजारों परिवारों ने हम पर विश्वास किया और हमारे विद्यार्थियों ने देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। आज GOAL Group का अनावरण हमारे लिए केवल व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारियों के विस्तार का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा संस्थागत इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां शिक्षा से लेकर कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक, डिजिटल कम्युनिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर तक समाज की बदलती आवश्यकताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध हों।” उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि आने वाले वर्षों में GOAL केवल सफल डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करने वाले संस्थान के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले एक विश्वसनीय और मूल्य-आधारित समूह के रूप में पहचाना जाए। GOAL Group हमारी अगली बड़ी यात्रा की शुरुआत है।”
“GOAL Group हमारी 29 वर्षों की विश्वसनीयता का नया विस्तार” — रंजय सिंह
GOAL के Assistant Director रंजय सिंह ने कहा, “GOAL ने हमेशा समय के साथ स्वयं को बदला है, लेकिन अपने मूल मूल्यों—गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता और विद्यार्थी हित—से कभी समझौता नहीं किया। GOAL Group के माध्यम से अब यही विश्वसनीयता विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेगी। हमारा प्रयास प्रत्येक वर्टिकल में वही गुणवत्ता स्थापित करना है, जिसके लिए GOAL शिक्षा जगत में जाना जाता है।”
“Research, Innovation और Technology होंगे भविष्य के प्रमुख स्तंभ” — आनंद वत्स
GOAL के R&D Head आनंद वत्स ने कहा, “भविष्य उन्हीं संस्थानों का है जो रिसर्च, डेटा, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाते हैं। GOAL Group के विस्तार में प्रत्येक क्षेत्र को रिसर्च और इनोवेशन आधारित बनाने पर विशेष जोर रहेगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना है।”
“Academic Excellence की संस्कृति को और मजबूत करेंगे” — गौरव सिंह
Academic Head गौरव सिंह ने कहा, “GOAL की सबसे बड़ी शक्ति उसकी अकादमिक संस्कृति और विद्यार्थियों के परिणाम हैं। बदलते दौर में भी हमारा मूल फोकस Academic Excellence ही रहेगा। GOAL Group के माध्यम से शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर एक ऐसा मजबूत Academic Ecosystem तैयार करने का प्रयास होगा, जिसमें ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो।”
“GOAL अब एक व्यापक और भविष्य-केंद्रित ब्रांड के रूप में स्थापित होगा” — एस. डी. सिंह
GOAL के Marketing Head एस. डी. सिंह ने कहा, “GOAL ने वर्षों की मेहनत, परिणाम और विश्वास के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। GOAL Group के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में विस्तार के साथ हमारा लक्ष्य इस ब्रांड को और अधिक सशक्त, आधुनिक और व्यापक बनाना है। आने वाले समय में GOAL की पहचान शिक्षा के साथ-साथ एक बहुआयामी और समाज-केंद्रित समूह के रूप में स्थापित होगी।”
29 वर्षों का विश्वास, अब नए भारत के निर्माण का संकल्प
Foundation Day समारोह में GOAL की अब तक की यात्रा को याद करते हुए उन शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीम सदस्यों के योगदान को भी सम्मानपूर्वक रेखांकित किया गया, जिन्होंने संस्था को वर्तमान मुकाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाई है। संस्था ने स्पष्ट किया कि GOAL Group के अंतर्गत प्रस्तावित प्रत्येक पहल को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा और गुणवत्ता, विश्वसनीयता तथा सामाजिक उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। GOAL Foundation Day 2026 इस प्रकार केवल संस्था की स्थापना का उत्सव नहीं रहा, बल्कि GOAL के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत का साक्षी बना—एक ऐसा अध्याय जिसमें 29 वर्षों की शैक्षणिक विरासत अब अनेक क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन की शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी।