Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा परिसर में नीट छात्रा हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस का बवाल, CBI जांच को बताया दोषियों को बचाने की कवायद
Bihar Budget 2026:
Bihar Budget 2026: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड को लेकर सियासी हलचल तेज है। आज से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरु हो रहा है। विधानसभा परिसर में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। सीएम नीतीश भी सदन में पहुंच गए हैं। वहीं सदन में नीट छात्रा हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त बवाल जारी है। कांग्रेस विधायक कमरुल होदा विधानसभा परिसर में हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगा है कि सीबीआई को जांच देने की जिम्मेदारी सौंप कर सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।
नीट छात्रा हत्याकांड मामले में हंगामा
दरअसल, नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथ में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इस पूरे मामले को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल करने की मांग की। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्यपाल के अधिवेशन के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
'सीबीआई जांच मतलब दोषियों को बचाना'
कांग्रेस विधायक ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई जांच का मतलब ही होता है दोषियों को बचाना, दरिदों को बचाना। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार ने भले ही मामले की जांच के आदेश दिए हों, लेकिन केवल जांच से बात नहीं बनेगी। उन्होंने मांग की कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
‘यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’
कांग्रेस विधायक ने दो टूक कहा कि छात्रा की मौत की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जांच का आदेश दिया है, तो इस संवेदनशील मुद्दे को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल करना जरूरी है, ताकि सदन में इस पर गंभीर चर्चा हो सके। नीट छात्रा की मौत को लेकर विधानसभा परिसर में यह प्रदर्शन सियासी माहौल को और गरमा सकता है, वहीं आने वाले सत्र में इस मुद्दे पर हंगामे के आसार भी बढ़ गए हैं।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट