Bihar News: पटना में रिजर्व गार्ड के हवलदार ने उठाया खौफनाक कदम, आधी रात को मची चीख-पुकार !

Bihar News: राजधानी पटना में रिजर्व गार्ड के हवलदार ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को मौके पर पहुंची।

रिजर्व गार्ड के हवलदार ने की खुदकुशी- फोटो : social media

Bihar News:  राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात रिजर्व गार्ड के हवलदार ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से तनाव में था और गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

रिजर्व गार्ड के हवलदार ने की खुदकुशी

जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार  BSAP 1, ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

बीमारियों से ग्रसित था युवक

इस मामले को लेकर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार 25 अप्रैल की रात्रि लगभग 11.00 बजे रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार BSAP-1, बीमारियों से ग्रसित होने से तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल FSL की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है तथा स्थानीय थाना सचिवालय द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस जानकारी इक्ठ्ठा कर रही है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट