Bihar Police Encounter : बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी कुख्यात 'टिंकू यादव' को लगी गोली, सुबह-सुबह एनकाउंटर
Bihar Police Encounter : नवादा पुलिस और अपराधियों के बीच सुबह सुबह मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। नवादा पुलिस ने कुख्यात अपराधी टिंकू यादव का एनकाउंटर किया है। घटना में कुख्यात के पैर में गोली लगी है।
Bihar Police Encounter : बिहार में सम्राट सरकार बनने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है। कुछ ही दिनों में पुलिस और अपराधियों ने के बीच मुठभेड़ के दो मामले सामने आ गए हैं। हाल ही में पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ था तो वहीं अब जानकारी मिल रही है कि नवादा पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश टिंकू यादव को गोली लगी है। फिलहाल वो अस्पातल में भर्ती हैय़
पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़
दरअसल, नवादा जिले में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान ₹50,000 के इनामी बदमाश टिंकू यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना रोह थाना क्षेत्र के कोसी गांव के पास की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रोह थाना की टीम मौके पर पहुंच रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखते ही अपराधी टिंकू यादव ने फायरिंग शुरू कर दी।
टिंकू यादव को लगी गोली
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहे टिंकू यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई है।
आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज
कुख्यात पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अनिल मिस्त्री हत्याकांड में भी वांछित था। नवादा के डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर पहले अपराधी की ओर से फायरिंग की गई थी। इसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच डीएसपी हुलास कुमार की निगरानी में की जा रही है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट