Bihar News: पटना में दिनदहाड़े युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मची चित्कार

Bihar News: पटना में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक की सिर में मारी गोली - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडारक का है। दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।        

दिनदहाड़े युवक की हत्या 

जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। चौकीदार के अनुसार, युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। इसके अलावा मृतक के चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

भाई को मिली जानकारी 

मृतक की पहचान अमृत कुमार, निवासी महुआरी, पंडारक के रूप में हुई है। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि अमृत का किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि हम लोग ड्यूटी पर थे, तभी पंडारक थाने से बाइक के नंबर के आधार पर फोन आया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति की हत्या हो गई है। जब पहचान कराई गई तो वह मेरे भाई निकले। सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूट या अन्य कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बाढ़ से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट