Bihar News: दिल्ली दरबार में बिहार की दस्तक, लॉर्ड बेडेन पॉवेल नेशनल अवार्ड से नवाजे गए नीतीश-शारदा, सम्मान को बिहार की जनता को किया समर्पित

Bihar News: जाने-माने फैशन डिजाइनर व रनवे शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा और नारीनीति फाउंडेशन इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर शारदा चंद्रा को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस प्रोजेक्ट्स के लिए लॉर्ड बेडेन पॉवेल नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।...

दिल्ली दरबार में बिहार की दस्तक- फोटो : reporter

Bihar News: नई दिल्ली के अतिप्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर सभागार में विश्व स्काउट डे के मौके पर सियासी और सामाजिक जगत की गरिमामयी मौजूदगी के बीच एक ऐसा लम्हा दर्ज हुआ, जिसने बिहार की साख को नई बुलंदी दी। जाने-माने फैशन डिजाइनर व रनवे शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा और नारीनीति फाउंडेशन इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर  शारदा चंद्रा को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस प्रोजेक्ट्स के लिए ‘लॉर्ड बेडेन पॉवेल नेशनल अवार्ड’ से नवाजा गया।

यह सम्मान प्रधानमंत्री के निजी सलाहकार दीपक बोहरा और विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल अरुण कुमार गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया। उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश व वर्तमान में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के अध्यक्ष वी रामा सुब्रमणियन की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।

नीतीश चंद्रा इससे पहले भी अपने शोज और आयोजनों के जरिए बिहार की पॉजिटिव ब्रांडिंग करते रहे हैं। उनके डिजाइनर लेबल खादीओलोजी के तहत खादी, जूट और सिल्क जैसे नेचुरल फैब्रिक्स को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। यह अवार्ड महज़ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उस सोच की तस्दीक है जो फैशन को सामाजिक सरोकार से जोड़ती है।

सम्मान प्राप्ति के बाद चंद्रा दंपत्ति ने इस उपलब्धि को बिहार की जनता और अपनी मिट्टी को समर्पित करते हुए कहा कि यह इज्जत दरअसल उस जज़्बे की है, जो समाज में जागरूकता और सेवा की मशाल जलाए रखता है।

कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित हस्तियों और कला-संस्कृति जगत के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। बहरहाल यह सम्मान सिर्फ एक दंपत्ति की कामयाबी नहीं, बल्कि बिहार की छवि के हक में गया एक सियासी और सामाजिक पैगाम है कि सूबे की प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी दावेदारी ठोक रही है।