Bihar News : पटना में 'देनी टीवीएस' का हुआ भव्य विस्तार, फुलवारीशरीफ में अत्याधुनिक शोरूम और ऑटोमेटेड वर्कशॉप की हुई शुरुआत

Bihar News : पटना में देनी टीवीएस ने भव्य विस्तार किया है. इसी कड़ी में नए लैंडमार्क शोरूम, पार्ट्स काउंटर तथा आधुनिक ऑटोमेटेड वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन किया गया....पढ़िए आगे

देनी टीवीएस का भव्य विस्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : गुरुवार को दोपहिया वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी TVS Motor Company Limited के अधिकृत मुख्य डीलर Deni TVS की ओर से पटना के फुलवारीशरीफ में अपने नए लैंडमार्क शोरूम, पार्ट्स काउंटर तथा आधुनिक ऑटोमेटेड वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया शोरूम ग्राहकों को अत्याधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें । शोरूम का उद्घाटन शीतांशु  वर्मा, एरिया मैनेजर – सेल्स, बिहार द्वारा किया गया , जबकि ऑटोमेटेड वर्कशॉप का उद्घाटन  राघवेन्द्र बत्स (Raghwendra Batsa ) (एरिया मैनेजर – सर्विस, बिहार) के द्वारा किया गया । यह नया शोरूम पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र में Opp. B.M.P.-16, रिलायंस स्मार्ट बाजार के समीप शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को टीवीएस के नवीनतम दोपहिया वाहन, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स और अत्याधुनिक सर्विसिंग सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ऑटोमेटेड वर्कशॉप में आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित तकनीशियनों की सहायता से वाहनों की तेज, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस दी जाएगी।

देनी टीवीएस के प्रबंध निदेशक अमरजीत सिंह ने बताया की इस नए शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय सेवा, पारदर्शी कार्यप्रणाली और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां ग्राहकों को आसान फाइनेंस सुविधा, कम समय में लोन अप्रूवल, आसान ईएमआई ( EMI ) विकल्प तथा आधार कार्ड के माध्यम से फाइनेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्राहक, वाहन प्रेमी एवं अतिथिगण उपस्थित थे । देनी टीवीएस परिवार ने इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को तहे  दिल से धन्यवाद् दिया।