तीन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाएंगे राज्यसभा - जदयू का दावा -12 विधायक हमारे साथ, पांचों सीट पर जीत तय

एनडीए पूरे दमखम और मजबूती के साथ राज्यसभा चुनाव लड़ रही है और गठबंधन की झोली में पांचों की पांचों सीटें जा रही हैं । विपक्ष द्वारा विधायकों की कमी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है

तीन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाएंगे राज्यसभा -  जदयू क

Patna - पटना में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) को लेकर एनडीए (NDA) की रणनीति अब अंतिम चरण में है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने पांचों सीटों पर अपनी जीत का जोरदार दावा किया है।

"एनडीए की झोली में होंगी पांचों सीटें" – उमेश कुशवाहा


बैठक से बाहर निकलते हुए जदयू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में आत्मविश्वास भरा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरे दमखम और मजबूती के साथ राज्यसभा चुनाव लड़ रही है और गठबंधन की झोली में पांचों की पांचों सीटें जा रही हैं । विपक्ष द्वारा विधायकों की कमी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सभी लोग एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे । 

"चिराग पासवान के निर्देश पर एनडीए के साथ लोजपा" – राजू तिवारी

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और विधायक शामिल हुए । उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लोजपा के सभी विधायक एनडीए उम्मीदवारों को जिताने के लिए मजबूती से मतदान करेंगे । तिवारी ने तेजस्वी यादव के जीत के दावों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन के विधायकों को भी अपना भविष्य एनडीए के साथ ही सुरक्षित दिख रहा है 

"12 वोट एक्स्ट्रा आएंगे" – अशोक चौधरी का बड़ा दावा


जदयू के कद्दावर नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के मनोबल को तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कोई दम नहीं है और एनडीए के पास पर्याप्त से ज्यादा वोट हैं । जब उनसे विपक्ष के पास विधायकों की संख्या को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "चिंता मत करिए, हमारे पास 12 वोट एक्स्ट्रा आएंगे" । उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में नए विधायकों को वोटिंग प्रक्रिया और बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया है 

Report - नरोत्तम कुमार