Bihar News: गरीब है पर कमज़ोर नहीं ! प्रति व्यक्ति आय में फिसड्डी बिहार ने रच दिया इतिहास, तरक्की की रफ्तार देख चौंक गए बड़े राज्य !

Bihar News:

कमाई में पीछे, हौसले में आगे!- फोटो : social media

Bihar News: संसद में गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश हुआ। इसके बाद बिहार के एक लिए एक बार फिर निराशजनक खबर सामने आई लेकिन साथ ही एक राहत वाली खबर भी सामने आई। दरअसल, निराशजनक खबर है कि देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार एक बार फिर सबसे निचले पायदान पर रहा है। भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में बिहार के लोगों की प्रति व्यक्ति सालाना औसत आय वर्तमान मूल्य पर 69,321 रुपये रही, जो सूची में शामिल 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम है।

2025 में फिर घटा सालाना आय

आर्थिक सर्वेक्षण में कुल 25 राज्यों की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े जारी किए गए हैं, जबकि 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़े प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार पिछले तीन वर्षों में दर्ज की गई अपनी ही तेज विकास दर को 2024-25 में बरकरार नहीं रख सका। वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में बिहार की प्रति व्यक्ति आय में क्रमशः 12.27 प्रतिशत, 15.52 प्रतिशत और 13.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जबकि 2024-25 में यह वृद्धि घटकर 11.45 प्रतिशत रह गई।

जीडीपी में बिहार पीछे, लेकिन विकास दर मजबूत

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार की अर्थव्यवस्था का आकार यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भी कई राज्यों की तुलना में छोटा है। वर्ष 2024-25 में बिहार का सकल घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 8 लाख 99 हजार 20 करोड़ रुपये आंका गया है, जो देश के 12 राज्यों से कम है।

22 राज्यों से आगे बिहार 

हालांकि, विकास दर के मोर्चे पर बिहार की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि 2024-25 में वर्तमान मूल्य पर बिहार की जीडीपी विकास दर 13.07 प्रतिशत रही, जो देश के 22 राज्यों से अधिक है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ तो रही है, लेकिन जनसंख्या का दबाव, कम औद्योगिकीकरण और रोजगार के सीमित अवसर प्रति व्यक्ति आय को ऊपर ले जाने में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।