Bihar Politics: 'पूर्व मुख्यमंत्री बिहार', नीतीश कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट का बायो बदला, 2 दशक के बाद हटा- 'बिहार सीएम'
Bihar News: बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत हो गई है। करीब 2 दशक के बाद अब बिहार को नया मुख्यमंत्री मिला है। बीजेपी कोटे से भी पहले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड सम्राट चौधरी ने अपने नाम किया है। वहीं सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही नीतीश कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट का बायो बदल गया है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद अब उन्होंने अपने प्रोफाइल से ‘बिहार सीएम’ हटाकर ‘पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार’ लिख दिया है।
नीतीश का बायो बदला
साथ ही नीतीश कुमार के बायो में राज्यसभा सांसद भी जोड़ दिया गया है। वहीं सम्राट चौधरी ने अपने बायो बदलकर 'चीफ मिनिस्टर ऑफ' बिहार लिखा है। लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार अब नए राजनीतिक रोल में नजर आएंगे। बता दें कि लगभग 20 वर्षों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुआ और सम्राट चौधरी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।
नीतीश कुमार ने दी बधाई
नीतीश कुमार ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई भी दी है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, "आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा"।