Budget 2025 : बेसा के पूर्व महासचिव ने बजट को बताया विकसित भारत के संकल्प का बजट, कहा अभियंताओं के हाथों में हो विकास की कमान
Budget 2025 : बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डॉ सुनील कुमार चौधरी ने केन्द्रीय बजट को विकसित भारत के संकल्प का बजट बताया है. कहा की बजट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को रफ्तार देने का काम करेगा...पढ़िए आगे
PATNA : इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्वी) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डॉ सुनील कुमार चौधरी ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को रफ्तार देने का काम करेगा। साथ ही युवाओं को कई मौके देने का काम करेगा। डॉ सुनील कुमार चौधरी ने कहा की यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, नारी,युवा,मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा। आम बजट आत्म निर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है।
उन्होंने कहा की इसमें अन्त्योदय की पावन भावना व विकास की असीम संभावना है। बिहार के लिए विभिन्न क्षेत्रो में विशेष प्रावधान से बिहारवासियों को काफी लाभ मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश के कारण अभियंताओ का देश के विकास में भूमिका पहले से भी ज्यादा बढ़ जायेगी। इस बजट में अनेक प्रोत्साहन योजना लायी गई है जिससे करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में बदलाव आयेगा। ऐसे लोगों के लिए ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी, क्रेडिट, और मार्केट सपोर्ट की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि यह बजट नये भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है। इसमें ग्रोथ के लिए नए अवसर, नई संभावना का विकास करना, मानव संसाधन को नया आयाम देना है । बजट में विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, अनुसंधान व विकास को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है। हालाँकि जिन अभियंताओ के बल पर देश के विकास का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है ,उनके हितो की अनदेखी की गई है। अगर देश को विकसित देशों की कतार में खड़ा करना है तो इन्फ्रास्टक्चर के विकास की कमान अभियंताओ के हाथ मे सौपनी होगी। बजट का फोकस अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर होना विकास मे अभियंताओ की भूमिका की स्वतः व्याख्या करता है। अतः अभियंताओ के मांगो की अनदेखी कर एवं उनके मान सम्मान की रक्षा किए बगैर देश के चहुमुखी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।
डॉ सुनील कुमार चौधरी ने कहा की अभियंताओ की अपेक्षा है कि सरकार देश हित एवं राज्य हित में इंजीनियरिंग कमीशन गठित करे। इससे इंजीनियरों की क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा। अभियंत्रण सेवा जन केन्द्रित बन सकेगा। अभिनव तकनीक के प्रयोग को बल मिलेगा एवं देश तथा राज्य के चहुमुखी विकास को रफ्तार मिल सकेगा। उन्होने अभियंताओ को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने हेतु अभियन्त्रण सुरक्षा बल के गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया।