बिहार पुलिस 4 अधिकारियों का प्रमोशन: SSP ने पहनाया 'अशोक स्तंभ' का बैच, तबादलों की भी सूची जारी
Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 4 वरीय DSP को ASP पद पर प्रमोशन मिला है.जबकि पटना जिले में कई थानेदारों के तबादले भी किए गए हैं.
राज्य सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को प्रोन्नत (Promote) कर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पदभार ग्रहण करने की तिथि से इन अधिकारियों को नया वेतनमान और सुविधाएं मिलेंगी। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:
- कृष्ण मुरारी प्रसाद (लॉ एंड ऑर्डर SDPO-1, पटना)
- संजीत कुमार प्रभात
- राजकुमार शाह
- सुमित कुमार
SSP ने पहनाया 'अशोक स्तंभ' का बैच
पदोन्नति के बाद शनिवार को पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात ने पटना केवरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मासे मुलाकात की। SSP ने दोनों अधिकारियों के कंधे पर 'अशोक स्तंभ' का बैच लगाकर उन्हें सम्मानित किया। कृष्ण मुरारी प्रसाद 2013 बैच के अधिकारी हैं और पिछले दो वर्षों से पटना में कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
पदोन्नति के साथ-साथ पटना जिले के पुलिस प्रशासन में फेरबदल भी किया गया है। SSP कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 पदाधिकारियों का तबादलाकिया गया है:
- सदानंद शाह:फतुहा थानेदार (इन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया है)।
- कुमार रौशन:फतुहा के नए थानेदार (इंस्पेक्टर)।
- कमलेश राज:सुल्तानगंज के नए थानाध्यक्ष (सब इंस्पेक्टर)।
- रवि कांत:गुलजारबाग टीओपी के नए प्रभारी (सब इंस्पेक्टर)।