Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
Bihar News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लालू यादव अपनी साली के साथ हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में राबड़ी देवी की बहन यानी लालू यादव की साली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अब बारिश नहीं हो रही है ("पानी अब नईखे पड़त")। इस पर अपने चिर-परिचित मजाकिया और हाजिरजवाबी अंदाज के लिए मशहूर लालू यादव तुरंत चुटकी लेते हुए कहते हैं कि "त पानी पड़ाव" यानी तो फिर आप ही बारिश करवाइए। उनका यह ठेठ बिहारी और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा अक्सर होती है कि पुराने दौर के नेता राजनीति के साथ-साथ अपने पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को भी पूरी जिंदादली से जीते थे। लालू यादव का यह अंदाज इस बात का प्रमाण है कि तमाम राजनीतिक व्यस्तताओं और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उनका जनता और परिवार से जुड़ा अपनापन और हास्यबोध आज भी बरकरार है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। रोहिणी आचार्य द्वारा साझा किया गया यह पारिवारिक वीडियो इंटरनेट पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है और लालू यादव के राजनीतिक सफर के उस पहलू को उजागर कर रहा है जो कैमरे के पीछे बेहद सरल और सहज होता है।