महिला को मिला स्वरोजगार का सहारा, गौरव राय की पहल से सिलाई मशीन वितरण से आत्मनिर्भर बनने की पहल

Gaurav Rai- फोटो : news4nation

Bihar news : पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में गुरुवार  एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई। शहर के वार्ड नंबर 2 निवासी शोभा देवी को यह मशीन मुख्य अतिथि एवं स्कूल संचालक विकाश मिश्रा के हाथों सौंपा गया।इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता आकाश मित्रा ने किया, जो क्षेत्र में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर संजीव कुमार, पप्पू कुमार, विनय पांडे, कलाउद्दीन और संजय राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि विकाश मिश्रा ने कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह सिलाई मशीन शोभा देवी के परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के संयोजक आकाश मित्रा ने बताया कि उन्होंने इस जरूरतमंद महिला के बारे में पटना निवासी गौरव राय को जानकारी दी थी, जिसके बाद उनके सहयोग से यह सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई।


गौरव राय ने बताया कि उनकी टीम, परिवार और सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें मदद पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि अब तक बिना किसी एनजीओ के सहयोग से 283 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन, 328 लोगों को साइकिल और 151 स्कूल-कॉलेजों में सैनिट्री पैड वेंडिंग मशीनें लगवाई जा चुकी हैं।


उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह आपसी सहयोग से और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी रहेगा।