Bihar News : गोल इंस्टीट्यूट ने “NEET और JEE कैसे करें क्रैक” विषय पर सेमिनार का किया आयोजन, एमडी बिपिन सिंह ने छात्र-छात्राओं को दिए कई टिप्स

Bihar News : गोल इंस्टीट्यूट की ओर से NEET और JEE कैसे करें क्रैक विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में संस्थान के एमडी ने छात्र-छात्राओं को कई टिप्स दिए.......पढ़िए आगे

सफलता के टिप्स - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : राजधानी पटना के प्रतिष्ठित ए.एन. कॉलेज के ऑडिटोरियम में आज GOAL Institute की ओर से “NEET और JEE कैसे करें क्रैक” विषय पर एक भव्य एवं मार्गदर्शनपरक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सफलता के गुर सीखे। कार्यक्रम का संचालन GOAL कंकड़बाग शाखा के प्रमुख संजीव कुमार द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं ऊर्जावान अंदाज में किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रही।

इस अवसर पर GOAL Institute के प्रतिष्ठित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। अकादमिक हेड गौरव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “NEET और JEE में सफलता का मूल मंत्र है – सही दिशा में निरंतर अभ्यास और कॉन्सेप्ट की गहराई से समझ। छात्रों को केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि स्मार्ट स्टडी पर ध्यान देना चाहिए। हर टॉपिक को बार-बार रिवाइज करना और टेस्ट के माध्यम से स्वयं का मूल्यांकन करना अनिवार्य है।”

आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने छात्रों को आधुनिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने की सलाह देते हुए कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबें पढ़ना पर्याप्त नहीं है। एनालिटिकल अप्रोच, ट्रिकी प्रश्नों की समझ और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है। GOAL के रिसर्च आधारित स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज छात्रों को वास्तविक परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करते हैं।”

असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हर छात्र में क्षमता होती है, जरूरत है सही मार्गदर्शन और अनुशासन की। GOAL का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि हर छात्र को व्यक्तिगत रूप से गाइड कर उसकी सफलता सुनिश्चित करना है। जब छात्र और संस्था मिलकर लक्ष्य तय करते हैं, तो सफलता निश्चित हो जाती है।”

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह का प्रेरणादायक संबोधन रहा। उन्होंने कहा कि “GOAL पिछले 28 वर्षों से छात्रों के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहा है। AIIMS और टॉप मेडिकल कॉलेजों में चयन केवल मेहनत से नहीं, बल्कि सही रणनीति से होता है। GOAL उसी रणनीति और वातावरण को प्रदान करता है, जिससे छात्र अपने सपनों को हकीकत में बदल सकें।”

इस सेमिनार में PMCH और IGIMS के मेधावी मेडिकोस ने भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सही समय पर सही निर्णय और निरंतर मेहनत से ही सफलता संभव है। NEET के अंतिम महीने की रणनीति पर विशेष चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि—अंतिम महीने में केवल रिवीजन पर फोकस करें, नया टॉपिक न शुरू करें। प्रतिदिन फुल सिलेबस मॉक टेस्ट दें और उसका गहन विश्लेषण करें। कमजोर टॉपिक्स को पहचानकर उन्हें मजबूत बनाएं। NCERT पर विशेष ध्यान दें, विशेषकर बायोलॉजी में। समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सेमिनार के अंत में छात्रों और अभिभावकों ने GOAL Institute की इस पहल की सराहना की और इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करने में सफल रहा।