mahagathbandhan manifesto - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया बिहार के भविष्य का रोड मैप
mahagathbandhan manifesto - महागठबंधन के सभी घटक दलों ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने बिहार के भविष्य का रोड मैप प्रस्तुत किया।
PATNA - बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी हो गया है। आज महागठबंधन के सभी घटक दलों ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने बिहार के भविष्य का रोड मैप प्रस्तुत किया।
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग सरकार नहीं, बिहार को बनाने जा रहे हैं। बिहार कैसे बनेगा, रोड मैप क्या होगा, ब्लू प्रिंट क्या होगा। हमने हमेशा प्रदेश की जनता के सामने रखा है। हमलोगों का प्रण है कि बिहार को नंबर वन कैसे बनाएं। उन्होंने कहा आज संकल्प पत्र की एक एक घोषणा दिल से लिया गया प्रण है। जो हम अपने प्राण देकर पूरा करेंगे।
बिहार को उपनिवेश बनाना चाहते हैं
तेजस्वी ने क हा कि कुछ बाहर शक्तियां बिहार को उपनिवेश बनाना चाहते हैं, जो हम कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा सीएम नीतीश कुमार की स्थिति पर चिंता जाहिर की। आज भाजपा और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें पुतला बना दिया है। अमित शाह पहले भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं होंगे।
क्या विजन है एनडीए का
तेजस्वी ने कहा एनडीए में जो लोग हैं, उनके पास विजन नहीं है। उनके पास अपना कोई विजन नहीं है। एनडीए में कोई एकजुटता नहीं है। यही कारण है कि अभी तक उन्होंने बिहार के अगले पांच साल का विजन प्रस्तुत नहीं किया है।
अधिकारियों को दी गयी चेतावनी
इस दौरान तेजस्वी ने बिहार के सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन के वोट वाले बूथों पर स्लो वोटिंग कराने के लिए किसी प्रकार की छल कपट नहीं चलने दिया जाएगा। हमलोग इसे रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है।
इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि एक नया बिहार बनाने के लिए हमने आज संकल्प पत्र बनाया है। आज हमने जो भी संकल्प लिया है, निश्चित रूप से इसे बिहार में पूरा करेंगे। इस दौरान में एनडीए पर हमला किया। कहा कि उनका कोई संकल्प ही नहीं है, क्योंकि उन्हें लगता है कि बिहार में कोई समस्या ही नहीं है। यहां सभी लोग खुश हैं।
वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार की जो आकांक्षा है, लंबे समय से जो यहां के युवाओं और किसानों की जो मांगे हैं, इस संकल्प पत्र में शामिल किया गया है। इसमें हर तबके के लोगों की मांगों को शामिल किया गया है। पुरानी पेंशन स्कीम के साथ युवाओं को रोजगार के लिए कैसे सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। इसका संकल्प पत्र में जिक्र किया गया है। अब बिहार में बदलाव होगा।