Bihar News : पटना में ‘श्री सुंदरी’ के तीसरे शोरूम की हुई भव्य री-ओपनिंग, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने किया उद्घाटन
Bihar News : महिलाओं के एथनिक फैशन की विश्वसनीय और प्रतिष्ठित पहचान 'श्री सुंदरी' के पटना स्थित तीसरे शोरूम का आज भव्य री-ओपनिंग समारोह आयोजित किया गया।
PATNA : महिलाओं के एथनिक फैशन की विश्वसनीय पहचान श्री सुंदरी के पटना स्थित तीसरे शोरूम का आज भव्य री-ओपनिंग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेघालय एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर शोरूम का पुनः उद्घाटन किया और श्री सुंदरी परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर राजेश कुमार, रीना अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, राघव एवं रुद्र सहित श्री सुंदरी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को और अधिक आधुनिक, विशाल एवं बेहतर शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शोरूम का नवीनीकरण किया गया है। 5 मंजिला यह अत्याधुनिक शोरूम महिलाओं के एथनिक परिधानों का विशाल संग्रह प्रस्तुत करता है। यहां साड़ियाँ, लहंगे, सूट, कुर्तियाँ, गाउन, ब्राइडल एवं फेस्टिव कलेक्शन सहित हर अवसर के लिए प्रीमियम गुणवत्ता के परिधान उपलब्ध हैं। ग्राहकों के लिए ₹300 से ₹10,000 तक की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
कहा की 50 वर्षों से श्री सुंदरी अपने उत्कृष्ट कलेक्शन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और ग्राहकों के विश्वास के कारण बिहार में एक प्रतिष्ठित नाम बना हुआ है। इसी विश्वास और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शोरूम को नए स्वरूप में ग्राहकों के लिए पुनः समर्पित किया गया है। री-ओपनिंग के उपलक्ष्य में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय विशेष उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक आगंतुक के लिए "Assured Gift on Every Visit" की विशेष व्यवस्था की गई है।
श्री सुंदरी प्रबंधन ने पटना एवं आसपास के सभी ग्राहकों से इस विशेष अवसर पर परिवार सहित शोरूम में आने, नवीनतम एथनिक कलेक्शन का अनुभव लेने तथा आकर्षक ऑफर्स एवं सुनिश्चित उपहार का लाभ उठाने का आग्रह किया। श्री सुंदरी का यह पुनर्निर्मित और आधुनिक स्वरूप वाला शोरूम महिलाओं के लिए प्रीमियम एथनिक फैशन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और शानदार खरीदारी अनुभव का नया केंद्र बनने के लिए तैयार है।