हम (से) के स्थापना दिवस पर आशुतोष राणा का संदेश, बोले- सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Political News: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के बिहार प्रदेश सचिव आशुतोष राणा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं। ...

हम (से.) के स्थापना दिवस- फोटो : reporter

Political News: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के बिहार प्रदेश सचिव आशुतोष राणा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में पार्टी के सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आशुतोष राणा ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की स्थापना भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से हुई थी।

उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार दलितों, शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकार, सम्मान और उत्थान के लिए काम कर रही है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही संगठन की मूल प्रतिबद्धता है।

उन्होंने स्थापना दिवस को केवल एक समारोह नहीं, बल्कि विचारों और संकल्पों को दोहराने का अवसर बताया। आशुतोष राणा ने कहा कि यह दिन संविधान के मूल्यों, समानता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करें।

अपने शुभकामना संदेश के अंत में आशुतोष राणा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी की निरंतर प्रगति और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह