BPSC Chairman : हरजोत कौर बम्हरा बनीं बीपीएससी की नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से संभालेंगी पदभार

BPSC Chairman : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बीपीएससी में नया चेयरमैन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग को नई चेयरमैन मिल गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 1992 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा अपनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात 29 नवंबर 2026 से इस पद का कार्यभार संभालेंगी।   

जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार के राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद-316 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी यह नियुक्ति की है। वे वर्तमान में राजस्व पर्षद, बिहार, पटना में अध्यक्ष-सह-सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद आयोग की कमान संभालेंगी।   

बीपीएससी अध्यक्ष के रूप में उनकी कार्य अवधि 29 नवंबर 2026 के प्रभाव से या पदभार ग्रहण करने की तिथि से 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु सीमा, इनमें से जो भी पहले हो, तब तक निर्धारित की गई है।  

Harjot Kaur Bamhrah, BPSC Chairman, Bihar Government, General Administration Department, IAS, Patna News, Notification