Indigo flight:पटना से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट गिद्ध से टकराया! करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग , 175 यात्री थे सवार
Indigo flight: पटना से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट एयरबोर्न के दौरान गिद्ध से टकरा गई, जिसके चलते रांची एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 175 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।
Indigo flight: पटना से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की सोमवार दोपहर 1:15 बजे उस समय हलचल मच गई, जब विमान एक गिद्ध से टकरा गया। घटना के बाद पायलट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची) पर आपात लैंडिंग (emergency landing) कर विमान को सुरक्षित उतारा। विमान में मौजूद सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्य के अनुसार एयरलाइन इंडिगो (Airbus A320 ) पटना से रांची जा रही थी। रांची से 22 किमी पहले हवा में 3,000–4,000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट 10-12 नॉटिकल मील दूर गिद्ध से टकरा गई। इसके बाद पायलट ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए सतर्कता के साथ इमरजेंसी लैंडिंग की।
विमान के अगले हिस्से को नुकसान
टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा (nose cone) क्षतिग्रस्त हुआ है।इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच चुकी है।विमान को ग्राउंड कर दिया गया है। विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही विमान को पुनः उड़ान की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से भेजा गया
घटना के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।यात्रियों को अन्य फ्लाइट या सड़क मार्ग से गंतव्य भेजने की व्यवस्था की जा रही है। रांची एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया, लेकिन अन्य उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा
क्या होता है बर्ड हिट? क्यों खतरनाक है?
Bird Hit तब होता है जब उड़ान के दौरान विमान किसी पक्षी से टकरा जाता है। यह खासकर टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान होता है। पंक्षी के टकराने की वजह से इंजन फेल हो सकता है।नोज सेक्शन या विंडशील्ड टूट सकते हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की ज़रूरत पड़ सकती है।2023 में DGCA के अनुसार, भारत में 400 से अधिक bird-hit की घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें कई बार उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा।