Bihar Politics: आईपी गुप्ता की पार्टी का बदला नाम, अब नए नाम से जाना जाएगा इंडियन इंकलाब पार्टी, जानिए पूरी खबर
Bihar Politics: आईपी गुप्ता की पार्टी का नाम बदल गया है। इंडियन इंकलाब पार्टी अब नए नाम से जाना जाएगा...जानिए पूरी खबर....
आईपी गुप्ता की पार्टी का नया नाम- फोटो : social media
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार आईपी गुप्ता की पार्टी का नाम बदल गया है। आईपी गुप्ता पान समाज को उसका हक दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि आईपी गुप्ता की पार्टी का नाम बदल गया है।
जानकारी अनुसार आईआईपी ( IIP) का मतलब इंडियन इंकलाब पार्टी नहीं अब IIP का मतलब इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (Indian Inclusive Party) होगा। दरअसल, चुनाव आयोग ने इंडियन इंकलाब पार्टी के जगह इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी नाम की मान्यता दी है। आईपी गुप्ता की पार्टी अब इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नाम से जानी जाएगी। विधानसभा चुनाव के पहले यह बड़ा बदलाव हुआ है।