JDU Action: जेडीयू ऑफिस में पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख, दो लोग पार्टी से निकाले गए

JDU Action: जेडीयू ने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में दो लोगों को तीन साल के लिए पार्टी से निकाल दिाया।

JDU ने लिया बड़ा फैसला!- फोटो : news4nation

JDU Action: Janata Dal United (JDU) ने पार्टी विरोधी गतिविधि के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने के आरोप में दो लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि लगातार अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल होने के कारण अभय पटेल और एस. के. सुमन की प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी गई है। साथ ही दोनों को अगले तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जेडीयू ने साफ किया है कि निष्कासन की अवधि के दौरान इन दोनों लोगों को पार्टी कार्यालय में आने की भी अनुमति नहीं होगी। पार्टी ने इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बताया है।

Debansu Prabhat की रिपोर्ट