Bihar News: सीएम नीतीश कुमार से मिले जदयू नेता अरविंद उर्फ छोटू सिंह., तेल चित्र किया भेंट

Bihar News: पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को तेल चित्र भेंट कर सम्मानित किया और राज्य के विकास कार्यों की सराहना की।

सीएम नीतीश से मिले छोटू सिंह - फोटो : News4nation

Bihar News:  बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने सोमवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को उनका सुसज्जित तेल चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आत्मीय भेंट के लिए आभार जताया और बिहार राज्य नागरिक परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।