Bihar Politics: RJD का संगठनात्मक विस्तार, चुनाव से पहले एक्शन में लालू यादव, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा फैसला लिया है। लालू यादव ने चुनाव से पहले राजद का संगठनात्मक विस्तार किया है। आइए जानते हैं किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली है..
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो ने अहम फैसला लिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। संगठन के विभिन्न मोर्चों के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ पुराने नेताओं पर फिर से भरोसा जताया गया है।
राजद सुप्रीमो ने जारी किया अधिसूचना
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इसको लेकर अधिसूचना जारी किया है। राजद सुप्रीमो ने सभी राजद नेताओं को विधानसभा चुनाव से पहले अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सूची के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
कांति सिंह बनीं महिला प्रतोष्ठ की अध्यक्ष
नई सूची के अनुसार राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कांति सिंह को एक बार फिर से नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ की कमान अभय कुशवाहा को सौंपी गई है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए हैं एमएल अली अशरफ फातमी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शिवचंद्र राम को दी गई है।
सुधाकर सिंह पर जताया भरोसा
वहीं राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधाकर सिंह बनाए गए हैं। राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ की अध्यक्षता प्रो. नवल किशोर को सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह संगठनात्मक नियुक्तियां आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के मकसद से की गई हैं। इन चेहरों को सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर चुना गया है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट