लालू यादव जा रहे विदेश, दिल्ली में पोते का जन्मदिन मनाने के बाद इस देश की करेंगे यात्रा, जानिए क्यों
लालू यादव को हाल ही में अदालत ने विदेश जाने की अनुमति दी है जिसके बाद उनके सिंगापुर जाने का रास्ता साफ हो गया. वह पोते का दिल्ली में जन्मदिन मनाने के बाद सिंगापुर जाएंगे.
Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं। दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिलने के बाद अब वह सिंगापुर रवाना होंगे, जहां उनका पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन चेकअप किया जाएगा।अपने पोते का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली में प्रवास कर रहे लालू यादव वहां से सीधे सिंगापूर जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2022 में सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव की सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिला था और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों की सलाह पर अब लालू यादव दोबारा फॉलो-अप मेडिकल जांच के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके विदेश दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
लालू यादव के सिंगापुर दौरे की खबर सामने आने के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रंजन की रिपोर्ट