Bihar Officer Transfer : बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों का हुआ तबादला, राजस्व विभाग ने 90 अफसरों की सूची किया जारी....देखे लिस्ट

Bihar Officer Transfer : बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 90 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है...

अंचल अधिकारियों का तबादला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों (CO) और राजस्व अधिकारियों (RO) का तबादला किया है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, राज्य भर में 90 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के अंचल अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यकुशलता के आधार पर नए अंचलों में पदस्थापित किया गया है। विभाग का मुख्य उद्देश्य अंचलों में लंबित भूमि विवादों का तेजी से निपटारा करना और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाना है।

 

पुष्कर की रिपोर्ट