LPG cylinder New rate: दशहरा-दिवाली के बीच लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए ताजा रेट

LPG cylinder New rate: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा दिया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में 15 रुपए बढ़ाए गए हैं।

महंगाई का झटका - फोटो : social media

LPG cylinder New rate: दशहरा और दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आज से सिलेंडर महंगे दामों में मिलेंगे। जानकारी अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 15 रुपये तक बढ़ा दिया है। हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।   

कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े हुए दाम 

दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹1595.50 में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹1580 थी। यानी ₹15.50 की बढ़ोतरी। कोलकाता में सिलेंडर की नई कीमत ₹1700 हो गई है। पहले ₹1684 था। यानी ₹16 की बढ़त हुई है। मुंबई में अब सिलेंडर ₹1547 का हो गया है। पहले कीमत ₹1531.50 थी। यहां भी ₹15.50 का इजाफा हुआ है। चेन्नई में अब कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1754 में मिलेगा। पहले ₹1738 था। यहां ₹16 बढ़े हैं।

घरेलू सिलेंडर के दाम (14.2 किग्रा)

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली – ₹853

मुंबई – ₹852.50

पटना – ₹942.50

लखनऊ – ₹890.50

जयपुर – ₹856.50

आगरा – ₹865.50

मेरठ – ₹860

गाजियाबाद – ₹850.50

इंदौर – ₹881

भोपाल – ₹858.50

लुधियाना – ₹880

वाराणसी – ₹916.50

गुरुग्राम – ₹861.50

अहमदाबाद – ₹860

पुणे – ₹856

हैदराबाद – ₹905

बेंगलुरु – ₹855.50

कारगिल – ₹985.50

पुलवामा – ₹969

बागेश्वर – ₹890.50

उज्ज्वला योजना में राहत

जहां एक ओर महंगाई ने त्योहार से पहले जेब पर बोझ बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने राहत की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली से पहले 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी रिफिल सिलेंडर देगी। केंद्र सरकार ने नवरात्रि पर 25 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया है। वर्तमान में देशभर में 10.35 करोड़ सक्रिय उज्ज्वला कनेक्शन हैं। नए कनेक्शन मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 10.60 करोड़ हो जाएगी।