Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर PM मोदी और CM नीतीश ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, देशवासियों से की यह अपील

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश के साथ साथ बिहार के डिप्टी सीएम ने भी देशवासियों को शुभकामानाएं दी है।

Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025- फोटो : social media

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन व्रत इस वर्ष आज बुधवार यानी 26 फरवरी को रखा जाएगा। देशभर में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। यह पर्व प्रतिवर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए इसे शिव और शक्ति के मिलन का पर्व भी कहा जाता है। आज के ही दिन माँ पार्वती और भगवान शिव की शादी हुई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी राजनेताओं के द्वारा देशवासियों को शुभकामनाएं दी जा रही है। पीएम मोदी, सीएम नीतीश सहित बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। 

पीएम ने दी शुभकामनाएं 

पीएम मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि,"सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है।" हर-हर महादेव!"

सीएम नीतीश की खास अपील 

सीएम नीतीश ने भी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। सीएम नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आयेगा।

डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं 

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,"भोलेनाथ की महिमा अपार है, उनके भक्तों का जीवन सदैव सुखमय और मंगलमय होता है। महाशिवरात्रि की कोटि-कोटि बधाई"। हर हर महादेव।  सम्राट चौधरी ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, शिव आदि है, शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म हैं, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है...समस्त बिहारवासी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं हर-हर महादेव। वहीं बिहार के स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने महाशिवरात्रि की शुभकामाएं देते हुए कहा कि, आपको सपरिवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

Editor's Picks