Karpoori Thakur Death Anniversary: जननायक कर्पूरी ठाकुर को छोटू सिंह सहित जदयू के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजली, कहा राजनीति में पेश की सादगी और सुचिता की मिसाल

Karpoori Thakur Death Anniversary: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37 पुण्यतिथि के मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने उन्हें श्रद्धांजली दी. वहीँ कहा की उन्होंने राजनीति में सादगी और सुचिता की मिसाल पेश की है...पढ़िए आगे

Karpoori Thakur Death Anniversary:  जननायक कर्पूरी ठाकुर को छोटू सिंह सहित जदयू के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजली, कहा राजनीति में पेश की सादगी और सुचिता की मिसाल
पुण्यतिथि आज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37 पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर कई जगहों पर समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ जननायक को श्रद्धांजली दी गयी। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उनके साथ पार्टी के नेता धीरज सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा एवं कोमल सहित कई नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी भरा था। जो आज की पीढ़ी के लिए बेहद अनुकरणीय है। उन्होंने बिहार ही नहीं देश की राजनीति में जो मिसाल कायम लिए,वह आज विचारधारा बन चूका है। यहीं वजह रही की केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान देते हुए भारत रत्न देने की पहल की। इसके पहले की सरकारों ने उनके विचार और सिद्धांतों को महत्व नहीं दिया। 

छोटू सिंह ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक के कदमों पर चलकर राज्य के विकास के नयी दिशा दी है। मुख्यमंत्री के इस विचार की बदौलत ही विकास बिहार में समाज के निचले पायदान तक के लोगों तक पहुँच रहा रहा है। आज गरीबों के घर तक भी बिजली, सड़क की सुविधा उपलब्ध हैं। उनके बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की गयी है। यहीं नहीं पंचायतों और सरकारियों में महिलाओं को आरक्षण की बदौलत अब हर वर्ग महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। 

Editor's Picks