Anant Singh : अनंत सिंह ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छुए पांव, तस्वीरों में देखिए मोकामा विधायक का विधानसभा में खास अंदाज
शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने पहले विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार का अभिवादन किया और बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद लिया.
Anant Singh : मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को सदन में शपथ ली. बाहुबली छवि के अनंत सिंह को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद गिरफ्तार किया गया था. हालांकि अनंत सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे लेकिन उन्होंने अभी तक सदन की सदस्यता की शपथ नहीं ली थी. सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें शपथ के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में विधानसभा लाया गया और शपथ दिलाई गई. शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने पहले विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार का अभिवादन किया और बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद लिया. दोनों के बीच कुछ समय तक बात चीत भी हुई.
न्याय पर भरोसा
अनंत सिंह ने शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें न्याय पर पूरा भरोसा है और हमारे साथ न्याय होगा. शपथ लेने के बाद जब वह जेल वापस जाने लगे तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ न्याय होगा. हमें पूरा भरोसा है. उनसे पूछा गया कि विपक्ष कह रहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है, इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है. उनसे पूछा गया कि विपक्ष का आरोप है कि बिहार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है. इस पर अनंत सिंह ने कहा बिहार में सब सुरक्षित है .
अनंत सिंह ने विधानसभा में ऐसे ली शपथ
अनंत सिंह ने विधानसभा में शपथ लेने के बाद स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ मिलाकर अभिवादन किया
अनंत सिंह ने विधानसभा में शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश से मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया