हो जाइए सावधान, पैसा निकालने के दौरान बैंक के अंदर भी आप हो सकते है ठगी के शिकार

Patna : राजधानी पटना में बैंक में किसी अंजान व्यक्ति से आपका मेलजोल आपको महंगा पड़ सकता है। अब बैंक के अंदर लूटने और आपको ठगी का शिकार बनाने वाले मौजूद है.....

Patna : राजधानी में बैंकों से रुपया निकालने जाने के दौरान आपको सावधान रहने की जरुरत है, वर्ना बैंक के अंदर मौजूद ठग आपको चुना लगा सकते है। ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित पॉलशन रोड के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से सामने आया है। 


बीते शुक्रवार को एक पीड़िता बैंक में रूपये निकालने पहुंची थी। उसी दौरान बैंक के अंदर मौजूद एक अज्ञात युवक ने पीड़िता को अपने बातों के जाल में फंसाया और उसके लगभग 25 हजार कैश लेकर रफूचक्कर हो गया है। 


घटना की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी ने बताया कि अज्ञात युवक द्वारा ठगी की घटना का आवेदन दीघा थाना में दर्ज कराया गया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है जिसमें अज्ञात युवक के साथ पीड़ित महिला को बातचीत करते देख गया है।पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार पर जांच जारी है।


उन्होंने कहा कि बैंक में इस तरह की घटना काफी चिंताजनक है। बैंक के प्राइवेट गार्ड और बैंक कर्मियों के साथ कस्टमर मौजूद थे। पीड़िता की जरा सी सूझबूझ से आरोपी को पकड़ा जा सकता था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट