Bihar Crime:चढ़ावे के चक्कर में राजस्व अधिकारी सस्पेंड, बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, मेंत्री ने गिराई गाज

Bihar Crime: बिहार सरकार ने भूमि सर्वे और राजस्व विभाग में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है।

ढ़ावे के चक्कर में राजस्व अधिकारी सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार सरकार ने भूमि सर्वे और राजस्व विभाग में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी अंचल में तैनात राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

सरकार के अनुसार अधिकारी पर लंबे समय से भ्रष्टाचार, सरकारी आदेशों की अनदेखी और विभागीय रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही भूमि सर्वे के कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी पर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आए।

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने संबंधित अधिकारी पर 92,500 रुपये का दंड भी लगाया है। आरोप है कि उन्होंने सरकार द्वारा मांगी गई महत्वपूर्ण रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराई और विभाग निर्देशों का पालन करने में भी गंभीर लापरवाही बरती।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब कठोर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने भी इस मामले में विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिसके बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आगे की प्रक्रिया तेज कर दी।

सरकार का कहना है कि भूमि सर्वे और राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार अब जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में सख्ती से काम कर रही है।इस कार्रवाई को सरकार की जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन नीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में यह संदेश साफ माना जा रहा है कि सरकारी आदेशों की अनदेखी और भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह