Bihar Politics: थैली की पार्टी पर बवाल, आनंद मोहन के बयान पर JDU का पलटवार, लेसी सिंह ने दिया कड़ा जवाब, नीतीश के समर्थन में उतरी पार्टी

Bihar Politics: बाहुबली नेता आनंद मोहन के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने जेडीयू को लेकर तीखी टिप्पणी की थी, उसके बाद अब जेडीयू नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।...

JDU Hits Back at Anand Mohan Over Nitish Kumar Remarks
आनंद मोहन के बयान पर JDU का पलटवार- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। बाहुबली नेता आनंद मोहन के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने जेडीयू को लेकर तीखी टिप्पणी की थी, उसके बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बयान पर अब जेडीयू नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

जेडीयू की वरिष्ठ नेता और मंत्री लेसी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और क्षमता पर सवाल उठाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी से जुड़े सभी बड़े फैसले नीतीश कुमार की सहमति और मार्गदर्शन से ही लिए जाते हैं।

लेसी सिंह ने यह भी कहा कि अगर कोई नेता नीतीश कुमार पर सवाल खड़ा करता है तो यह केवल व्यक्तिगत राय नहीं, बल्कि उस नेतृत्व व्यवस्था पर हमला है, जिसे बिहार की करोड़ों महिलाएं समर्थन देती हैं।

उन्होंने पोटली देकर मंत्री बनने जैसे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि जेडीयू में ऐसी कोई परंपरा या संस्कृति कभी नहीं रही है और न ही भविष्य में ऐसी राजनीति को स्वीकार किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में आनंद मोहन ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिस नेता ने पार्टी को खड़ा किया, उसी को अब किनारे कर दिया गया है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान आने वाले समय में बिहार की गठबंधन राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं। फिलहाल जेडीयू ने साफ कर दिया है कि वह नेतृत्व के खिलाफ किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

रिपोर्ट- रंजन कुमार सिंह