International Yoga Day: 190 देशों में गूंजा योग का जयघोष, बिहार से बंगाल तक योगमय हुआ देश, कोलकाता से पीएम मोदी ने दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र, सीएम सम्राट चौधरी समेत भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

International Yoga Day:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं तो बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रह

बिहार से बंगाल तक योगमय हुआ देश- फोटो : social Media

International Yoga Day:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं तो बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को मानवता को जोड़ने वाला सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन और स्वस्थ उम्र का रास्ता है। कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित भव्य समारोह में करीब 35 हजार लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि योग इंसान को तन, मन और आत्मा के स्तर पर संतुलित बनाता है। उन्होंने कहा कि योग की नियमित साधना से व्यक्ति 70 वर्ष की उम्र में भी 50 वर्ष जैसा ऊर्जावान और स्वस्थ रह सकता है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि संतुलित आहार-विहार, संतुलित कर्म और संतुलित निद्रा ही योग का वास्तविक आधार हैं। उन्होंने कहा कि यही संतुलन जीवन के दुखों को दूर करने की ताकत देता है। इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है, जिसका मकसद बढ़ती उम्र में भी बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश देना है।

योग दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और यह दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक स्वास्थ्य अभियानों में शुमार हो चुका है। भारत की पहल पर शुरू हुआ यह अभियान अब वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

उधर बिहार में भी योग दिवस को लेकर व्यापक उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित योग शिविरों में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी योगाभ्यास किया। राजधानी पटना के  पाटलिपुत्र स्टेडियम से लेकर मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, सासाराम और कटिहार तक योग के जरिए स्वस्थ बिहार और स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। बदलती जीवनशैली के बीच पटना भी तेजी से योग संस्कृति के एक बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि योग को बिहार के स्कूलों के पाठ्यक्रम में सम्मिलत किया जाए, ताकि बच्चों में स्वास्थ्य, सौहार्द और संवहनीय जीवन शैली को बढ़ावा मिल सके।

वहीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मुजफ्फरपुर में योगाभ्यास कियाजबकि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम रामनगर, सांसद राजीव प्रताप रूडी अमनौर, सांसद राधामोहन सिंह मोतिहारी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल महराजगंज, सांसद शंभू शरण पटेल प्रदेश भाजपा कार्यालय, सांसद मनन मिश्रा गोपालगंज, सांसद शिवेश राम सासाराम, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक निशा सिंह कटिहार, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय पटना में योग किया। इसके अलावा सभी विधायक, विधानपार्षद और जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र के योग शिविर में शामिल हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट