Sanjeev Mukhiya arrest: पूछताछ में NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने किया बड़ा खुलासा, कई लोगों की उड़ने वाली है रातों की नींद

NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। EOU की पूछताछ में उसने बड़े खुलासे किए हैं और बताया कि कैसे उसने राजनीतिक कनेक्शन का इस्तेमाल किया।

Sanjeev Mukhiya
Sanjeev Mukhiya- फोटो : SOCIAL MEDIA

Sanjeev Mukhiya arrest: NEET लीक कांड के मास्टर माइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो चुका है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU)  संजीव से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई बड़ी जानकारियां सामने आई है। इससे आने वाले समय में कई बड़े लोगों की रातों की नींद उड़ने वाली है। EOU ने वह तमाम जानकारियां पूछ रही है, जिसकी मदद से कई और लोगों के गर्दन पर हाथ जा सके। EOU ने संजीव मुखिया से पूछा कि उसने अपराध का रास्ता क्यों चुना? इस पर उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को राजनीतिक गलियारों में बड़ा नाम बनाने में मदद करना चाहता था। इसलिए उसने पेपर लीक जैसे अपराध को अपना साथी बना लिया। 

सीबीआई और झारखंड पुलिस भी पूछताछ कर रही

बता दें कि संजीव मुखिया से सीबीआई और झारखंड पुलिस भी पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद संजीव मुखिया रविवार की रात ही वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि वह संजीव मुखिया से और कई जरूरी जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए वे सोमवार को फिर से रिमांड में लेने की कोशिश करेंगे। संजीव मुखिया पूछताछ में दावा किया कि उसकी मदद से कई वाइट कॉलर वालों को मदद पहुंचाई है। इसके लिए राजनीतिक पहुंच और सेंटिंग उसके काम आई।

फरारी के वक्त कहां बनाता था ठिकाना

संजीव मुखिया ने कहा कि उसने सिर्फ नीट एग्जाम ही नहीं बल्कि रेलवे भर्ती बोर्ड, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सेंटिग का किया है। बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक की प्रतियोगी परीक्षाओं में संजीव मुखिया की धमक थी। बिहार में सिपाही बहाली, नीट यूजी और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक से संबंधित कई मामलों में बहुत सारे लोगों के नाम का खुलासा किया है। ईओयू टीम को बताया कि फरारी के दौरान वह लाभार्थियों के घरों को अपना ठिकाना बनाता था।


 

 


Editor's Picks