पटना में NEET छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल में रहकर तैयारी करती थी लड़की, मचा हड़कंप

पटना में एक दिल दहलाने वाली घटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव उसके कमरे से मिला है. शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है.

पटना में नीट छात्रा की आत्महत्या - फोटो : news4nation

NEET Student in Patna : राजधानी पटना NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा हॉस्टल की है। मृतका की पहचान समस्तीपुर निवासी श्रुति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। 


मंगलवार को हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।


पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों के बीच शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
अनिल की रिपोर्ट