Bihar Government Rule: वंदे मातरम् से शुरुआत, बिहार राज्य गीत से समापन, सरकारी कार्यक्रमों के लिए नई गाइडलाइन जारी, सीएम सम्राट का ऐलान

Bihar Government Rule: बिहार में होने वाले हर सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्री गीत वंदे मातरम् से की जाएगी, जिसके बाद राष्ट्र गान होगा फिर निर्धारित कार्यक्रम और समापन बिहार राज्य गीत से होगा।

सम्राट सरकार का ऐलान - फोटो : AI Image

Bihar Government Rule: बिहार की नई सम्राट सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों के लिए नई गाइडलाइन जारी किया है। जिसके तहत अब राज्य में होने वाले हर सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से होगी फिर राष्ट्रीय गान गाया जाएगा और कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत से होगा। सरकारी कार्यक्रमों के साथ यह व्यवस्था शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी लागू रहेगी।   

नई गाइडलाइन जारी 

नई गाइडलाइन के अनुसार राज्य में होने वाले हर सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा और फिर निर्धारित कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत के साथ किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने रविवार को सभी विभागीय प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 

राष्ट्र गीत से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में गीतों के गायन का क्रम सुनिश्चित रूप से पालन किया जाए। निर्देश के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके पश्चात नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 

सख्ती से पालन का आदेश 

विभाग ने अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के गायन और उसके सम्मान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। जिसके बाद से सरकारी स्कूलों में भी राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को अनिवार्य कर दिया गया है।