Rajya Sabha Elections: वोट डालने विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, राजद विधायक से मिलाया हाथ, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Rajya Sabha Elections: बिहार सहित 10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। बिहार के भी 5 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 4 बजे तक चलेगी। विधानसभा में वोटिंग हो रही है। सभी विधायक वोट देने के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं। अब तक कई विधायको ने वोट डाल दिया है। इसी बीच राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन विधानसभा पहुंचकर वोट डाला। 

नितिन नवीन ने डाला वोट 

इस दौरान विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब नितिन नवीन के पहुंचते ही एक राजद विधायक ने उनसे हाथ मिला लिया। नितिन नवीन ने राजद विधायक रणविजय साहू से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि इसे सामान्य शिष्टाचार भी बताया जा रहा है।

5 सीटों पर मतदान 

गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं, क्योंकि खास तौर पर पांचवीं सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। ऐसे में मतदान के दौरान नेताओं की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।


पटना से रंजन की रिपोर्ट