NITISH CABINET MEETING - कैबिनेट की मीटिंग में नीतीश सरकार ने रचा इतिहास, पहली बार 136 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें सबकुछ
NITISH CABINET MEETING - नीतीश सरकार की कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। पहली बार नीतीश सरकार कैबिनेट ने 136 एजेंडों को अपनी मंजूरी दी है। जिसे नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है।
PATNA - बिहार में नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले कैबिनेट से पहले नया रिकॉर्ड बना दिया है। सरकार ने पहली बार एक साथ 136 एजेंडों को अपनी स्वीकृति दी है। जिसके लिए 20 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें कई विभागों को एजेंडे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने कुछ घोषणाएं की थी। जिन्हें एजेंडे में शामिल किया गया था।
प्रगति यात्रा की 82 घोषणाएं
जानकारी के अनुसार 136 एजेंडों में 82 एजेंडे नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़ा है। जिन्हे नीतीश कुमार ने पूरा करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आज पथ निर्माण विभाग के सबसे ज्यादा. और जल संसाधन विभाग के सबसे अधिक घोषणाओं पर मोहर लगा दी। इनमें पथ निर्माण विभाग के 41 प्रस्ताव पर मोहर लगी है। वहीं जल संसाधन विभाग के 12 पर मोहर लगी है।
खेलों को लेकर बड़ी तैयारी
वही बैठक में खेलों को आगे बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। बैठक में बिहार में खेल निदेशालय के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन को लेकर भी राशि स्वीकृत की गई है। वहीं सिपेक टाकरा का विश्वकप बिहार में कराया जाएगा। जिसे मंजूरी दी गई।