Bihar Politics: दलालों से भरा है नीतीश सरकार का विभाग! विजय सिन्हा का बड़ा दावा, बता दिया कैसे करेंगे सफाया...

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भागलपुर में जनसंवाद कर रहे हैं। इस दौरान विजय सिन्हा ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के दलालों को सख्त चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि दलालों का सफाया होगा।

विजय सिन्हा का दलालों को चेतावनी - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को बड़ा दावा किया। विजय सिन्हा ने भागलपुर में जनसंवाद के दौरान कहा कि उनका विभाग दलालों से भरा पड़ा है। उनके विभाग यानी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दलालों की संख्या बढ़ गई है। दलालों ने विभाग में कब्जा कर रखा है। विजय सिन्हा ने उन सभी दलालों को चेतावनी भी दे दी है। 

विजय सिन्हा की चेतावनी 

विजय सिन्हा ने साफ और कड़े शब्दों में कहा है कि वो उन दलालों का सफाया करने आए हैं। विजय सिन्हा ने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को संभलने कर और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। विजय सिन्हा ने साफ कहा है कि अब उनके विभाग में दलालों की कोई जगह नहीं होगी। विभाग में जितने भी दलाल होंगे उनका सफाया होगा। 

दलालों की खैर नहीं 

दरअसल, विजय सिन्हा आज भागलपुर में भूमि से जुड़े मामलों में जनसंवाद कर रहे हैं। इन दिनों विजय सिन्हा हर जिले में जन संवाद कर भूमि से जुड़े विवाद का तत्काल निवारण कर रहे हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। विजय सिन्हा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने साफ लहजे में विभाग के दलालों पर भी सख्त कार्रवाई की संदेश दिया है। 

विजय सिन्हा सुन रहे फरियाद 

बता दें कि, सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में विजय सिन्हा ने आम लोगों की फरियादें सुन रहे हैं और ज़मीन-राजस्व से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कराया जा रहा है। इसके बाद समीक्षा भवन में अफसरों के साथ बैठक कर लंबित मामलों पर नकेल कसने का निर्देश देंगे। डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा “आम लोगों की ज़मीन पर नज़र रखने वालों को अब पीछे हटना होगा।” उन्होंने चेताया कि विभागीय हेल्पलाइन जारी कर दी गई है और आने वाले वक्त में और सख़्त क़ानून बनाए जाएंगे।