Bihar Politics: सीएम नीतीश ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इन मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, लिस्ट जारी, देखिए किसे मिली कौन सी जिम्मेवारी
Bihar Politics: सीएम नीतीश ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है। डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रियों को अलग अलग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखिए पूरी लिस्ट....

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के चयन को लेकर एक नई अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना अधि०सं०-4/में०स०/का०का० (गठन)-1379/10-719, दिनांक 25 जनवरी 2025 के तहत जारी की गई है। सरकार ने पूर्व में जारी सभी संबंधित अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए विभिन्न जिलों के लिए नए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियाँ अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। बिहार सरकार के मुख्य अपर सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। बता दें कि, यह आदेश बिहार के राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है।
नई सूची के अनुसार प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं
मंत्रियों के नाम आवंटित जिला
सम्राट चौधरी – पटना
विजय कुमार सिन्हा – मुजफ्फरपुर
विजय कुमार चौधरी – पूर्णिया, नालंदा
बिजेन्द्र प्रसाद यादव – वैशाली
डा. प्रेम कुमार – कैमूर
श्रवण कुमार – समस्तीपुर, मधेपुरा
संतोष कुमार सुमन – औरंगाबाद
सुमित कुमार सिंह – सारण
रेणु देवी – सिवान
मंगल पांडेय – दरभंगा
नीरज कुमार सिंह – कटिहार
अशोक चौधरी – सीतामढ़ी, जहानाबाद
लेशी सिंह – मधुबनी
मदन सहनी – सुपौल
नीतीश मिश्रा – अररिया
नीतीन नवीन – बक्सर
महेश्वर हजारी – खगड़िया
शीला कुमारी – लखीसराय
सुनील कुमार – पूर्वी चंपारण
जनक राम – पश्चिम चंपारण
हरी सहनी – अरवल
कृष्णनंदन पासवान – गोपालगंज
जयंत राज – रोहतास
मो. जमा खान – किशनगंज
रत्नेश सादा – जमुई
केदार प्रसाद गुप्ता – भोजपुर
सुरेन्द्र मेहता – बांका
संतोष कुमार सिंह – भागलपुर
संजय सरावगी – बेगूसराय
डा. सुनील कुमार – गया
जिवेश कुमार – नवादा
राजू कुमार सिंह – शेखपुरा
मोती लाल प्रसाद – शिवहर
विजय कुमार मंडल – सहरसा
कृष्ण कुमार गंद – मुंगेर