Bihar Politics: जेडीयू कार्यालय में गुलाब की पंखुड़ियों से नीतीश कुमार का भव्य स्वागत, सुशासन दिवस पर दिखा उत्सवी नजारा
Bihar Politics: पटना में सुशासन दिवस के मौके पर जनता दल यूनाइटेडकार्यालय में खास रौनक देखने को मिली।..
Bihar Politics: पटना में सुशासन दिवस के मौके पर जनता दल यूनाइटेडकार्यालय में खास रौनक देखने को मिली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गईं। फूलों की खुशबू और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच पूरा पार्टी परिसर उत्सवी रंग में नजर आया। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पहले से ही कार्यालय में खास तैयारियां की गई थीं।
जेडीयू कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में खासा जोश दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति सम्मान और उत्साह का इजहार किया। सुशासन दिवस के आयोजन को लेकर कार्यालय को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में लगाई गई सैंड आर्ट प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने रेत से तैयार की गई कलाकृतियों को करीब से देखा और इस कलात्मक प्रस्तुति का जायजा लिया। सैंड आर्ट के जरिए सुशासन दिवस से जुड़े संदेशों और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई थी।
इस मौके पर पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही। आयोजन को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। नीतीश कुमार के आगमन ने कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी। स्वागत समारोह से लेकर सैंड आर्ट के अवलोकन तक हर गतिविधि ने आयोजन को खास बना दिया। सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में दिखी चहल-पहल ने जेडीयू के उत्सवी माहौल को बखूबी बयां किया।
रिपोर्ट- अभिजीत कुमार सिंह