Bihar Politics: 3 दिन बाद नीतीश के मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर बनेगी बात! सहरसा के मंच से विजय चौधरी का ऐलान, नई सरकार को लेकर बड़ा बयान

Bihar Politics:

विजय चौधरी का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाएं तेज है। आने वाले दिन दिनों में यह साफ हो जाएगा कि सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे। राज्यसभा चुनाव के बीच सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा पर हैं। समृद्धि यात्रा के तहत आज सीएम नीतीश सहरसा में हैं। सहरसा में सीएम नीतीश को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। विजय चौधरी ने एक बार फिर मंच से बताया कि सीएम नीतीश बिहार के सीएम पद से इस्तीफा देंगे और प्रदेश में नई सरकार बनेगी। 

सीएम नीतीश की विदाई तय 

विजय चौधरी ने सहरसा में मंच से कहा कि, पिछले 20 वर्षों में सीएम नीतीश ने लगभग दर्जन भर यात्राएं की है। न्याय यात्रा से शुरु हुई यह यात्रा अब समृद्धि यात्रा तक पहुंच गया है। इन यात्राओं के नाम का भी मकसद होता है। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा के बाद सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। पिछले 20 सालों से बिहार में विकास कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने समृद्धि यात्रा के तहत बिहार में समृद्धि ला रहे हैं। 

विजय चौधरी की अपील 

विजय चौधरी ने कहा कि, पिछले 20 वर्षों में आपने जो हमारे नेता पर जो विश्वास रखा है उसका असर बिहार में बदलाव के रुप में हुआ है। आज दुनिया में ही नहीं देश में भी इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी बिना किसी हिचक के जो एनडीए की सरकार होगी और जो भी सरकार बनेगी हमारे मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से बनेगी और उनके बिना दिशा निर्देश के नहीं चलेगी। इसलिए हम अनुरोध करेंगे कि आने वाले समय में भी बिहार के सभी समाज के लोग नीतीश जी के हाथों को ताकत दीजिएगा। 

16 मार्च को होगी मतदान 

बता दें कि, 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान और मतगणना होनी है। जिसमें से बिहार के भी 5 सीटों पर चुनाव होना है। एनडीए की ओर से 5 उम्मीदवार मैदान में हैं तो वहीं राजद की ओर से भी एक उम्मीदवार मैदान में हैं। सीएम नीतीश ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है ऐसे में राज्य में नई सरकार के बनने की चर्चा तेज है।