बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह ने बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े को ‘नरेंद्र मोदी द ग्लोबल लीडर’ पुस्तक किया भेंट, पीएम मोदी को बाते ग्लोबल लीडर
PATNA : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी उम्मीदवार ओम कुमार सिंह ने बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े को पुस्तक ‘नरेंद्र मोदी द ग्लोबल लीडर’ भेंट किया। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर बनने तक के सफर का जिक्र किया गया है। इससे पहले सोनपुर के वरीय भाजपा नेता सह अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को भी पुस्तक भेट कर चुके हैं।
इस पुस्तक की प्रति ओम कुमार सिंह ने बिहार के राज्यपाल, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव बिहार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटक मंत्री भारत सरकार गजेंद्र सिंह शेखावत,मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को भेंट कर चुके हैं।
जबकि ओम कुमार सिंह ने इस पुस्क्तक को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार,उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, नागालैंड के राज्यपाल रहे सिक्किम के राज्यपाल रहे गंगा बाबू, विधायक संजीव चौरसिया समेत भाजपा के तमाम वरीय नेताओं को भी भेट किया हैं।
बता दें की पुस्तक का लोकार्पण सोनपुर मेला में तत्कालीन कला संस्कृति और खेल मंत्री कृष्ण देव ऋषि ने किया था। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी है इसमें उनके संघर्ष और उनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया गया है।