Bihar Police: चुनाव से पहले बिहार पुलिस के लिए जारी हुआ सख्त आदेश, ये काम करते पकड़े गए तो जाएगे नौकरी, जानिए मुख्यालय की चेतावनी

Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने चुनाव से पहले पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दिया गया है। पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि आदेश के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

बिहार पुलिस
बिहार पुलिस को सख्त चेतावनी - फोटो : social media

Bihar Police: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज है।  चुनाव को लेकर बिहार पुलिस भी एक्शन में है। इसी बीच पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को राजनीतिक रूप से निष्पक्ष रहकर काम करने का सख्त आदेश जारी किया है। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मी किसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यालय से आदेश जारी 

इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों (IG) और पुलिस उप-महानिरीक्षकों (DIG) को पत्र भेजा है, जिसमें इस आदेश के सख्त पालन की बात कही गई है। मुख्यालय के पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 

चुनावी ड्यूटी ये हटा जाएंगे कर्मी 

आदेश में कहा गया है कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी राजनीतिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें और किसी भी दल या उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश न करें। निर्देश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है या किसी दल या प्रत्याशी के पक्ष में काम करता है तो उसे तुरंत चुनावी ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।

पुलिस कर्मी पर होगी कार्रवाई 

साथ ही, IG और DIG को यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर किसी स्तर पर राजनीतिक पक्षपात की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए। पुलिस मुख्यालय ने इस आदेश की कॉपी सभी जिलों के SSP और SP को भी भेज दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरे बिहार में चुनाव के दौरान पुलिस पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से अपनी ड्यूटी निभाए। यह कदम राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।