Mokama Murder: अनंत सिंह को हो फांसी की सजा, पप्पू यादव की बड़ी मांग, पुटुस हत्याकांड को लेकर खोला बड़ा राज
Mokama Murder: अनंत सिंह को फांसी की सजा जल्द से जल्द हो...ये कहना है पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का..पप्पू यादव ने मांग की है दुलारचंद हत्याकांड मामले में स्पीड ट्रायल हो और आरोपी को फांसी हो...
Mokama Murder: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में सियासी बवाल मचा हुआ है। मोकामा में गुरुवार दोपहर राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में जुन सुराज कैंडिडेट के समर्थक और जदयू समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। एक दूसरे के काफिले पर पत्थर बरसाए और गाड़ियां तोड़ दी। मामला घोसवरी का है। दुलारचंद फिलहाल जन सुराज के कैंडिडेट पीयू प्रियदर्शी के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे थे। इसी बीच उनकी हत्या होने से सियासी भूचाल आ गया है।
दुरालचंद की हत्या से सनसनी
दुरालचंद की मौत की खबर मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा भी जताया। इस दौरान पप्पू यादव ने जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना में स्पीड ट्रायल हो और जल्द जल्द आरोपी को सजा दी जाए। पप्पू यादव यही नहीं रुके उन्होंने तो पुटुस हत्याकांड का जिक्र करते हुए अनंत सिंह के लिए फांसी की सजा की मांग कर दी।
पप्पू यादव की बड़ी मांग
बाढ़ पहुंचे पप्पू यादव ने दुलारचंद यादव की हत्याकांड को लेकर कहा कि बिहार में हत्या तो होगी ही, बाहुबलियों को टिकट दिया जा रहा है..सारे माफियाओं को टिकट दिया गया है। हर जाति के लोगों पर हमला हो रहा है और हर घटना के पीछे एक ही शख्स का नाम सामने आ रहा है। भूमिहार समाज पर भी हमला होता है उसी शख्स का नाम सामने आता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
अनंत सिंह को हो फांसी की सजा
पप्पू यादव ने कहा पुटुस हत्याकांड को बताते हुए कहा कि इसे तो तभी फांसी हो जाती...लेकिन हमारे लोग पैसा लेकर बदल गए। फिर जिसने मारा उसी को टिकट दे दिया। यादव का समाज का यही तो बात है जो हमारे बच्चों को मारते हैं हम उनको ही टिकट देते हैं वोट देते हैं और जिताते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना में जल्द से जल्द स्पीड ट्रायल हो और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। पप्पू यादव ने इस मामले में साफ लहजे में अनंत सिंह के लिए फांसी की मांग की है। आइए अब जानते हैं पुटुस हत्याकांड के मामले में
पुटुस हत्याकांड क्या है?
जानकारी अनुसार साल 2015 में 17 जून को बाढ़ में लड़की से छेड़खानी को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद शुरू हुआ। बाढ़ के कॉलेज मोड़ के निकट इसी क्रम में मारपीट हुई। बाद में भूषण,कन्हैया, ऋषि, मनीष, शिवम समेत अन्य ने बारी-बारी से चार युवकों पुटुस कुमार, प्रदीप, सोनू और बबलू का अपहरण कर लिया था। दूसरे दिन 18 जून को लदमा गांव के पास खेत में पुटुस की लाश मिली थी। जांच के बाद प्राथमिकी में अनंत का नाम आया था। जिसके बाद अनंत सिंह जेल भी गए थे। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव ने 2015 के विधानसभा चुनाव में इस घटना का कई बार जिक्र किया था। तब अनंत सिंह जेल से ही निर्दलीय चुनाव लड़े। और मारा दिया कि माँ बहनों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार...2015 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव जीते। कुछ समय पहले ही उन्हें इस मामले में बड़ी राहत मिली है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या मोड़ लेता है।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                     
                     
                     
                    